बहराइच 02 अक्टूबर। उ.प्र. व्यापारी कल्याण बोर्ड के मा. उपाध्यक्ष मनीश गुप्ता का 03 अक्टूबर 2021 को जनपद आगमन प्रस्तावित है। उपाध्यक्ष श्री गुप्ता 03 अक्टूबर 2021 को पूर्वान्ह 11ः30 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, बहराइच पहुॅचकर 04 अक्टूबर 2021 को मा. मुख्यमंत्री जी की प्रस्तावित विशाल जनसभा कार्यक्रम योजना पर परिचर्चा तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर अपरान्ह 02ः00 बजे मटेरा विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा हेतु चयनित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण तथा पार्टी पदाधिकारियों व मण्डल पदाधिकारियों के भेंट कर जनपद श्रावस्ती के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वी.आई.पी./नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह ने दी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






