बहराइच 14 अक्टूबर। आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव एवं महाराजा सुहेलदेव जी की स्मृति में केडीसी में 09 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2021 तक आयोजित 39वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मा. कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश शासन मुकुट बिहारी वर्मा द्वारा अध्यक्ष फिक्की, उ.प्र. मा. नीरज सिंह, राजा पयागपुर यशवेंद्र बिक्रम सिंह व अन्य संभ्रान्त एवं गणमान्यजन, जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर किया गया था।
प्रतियोगिता के समापन अवसर 15 अक्टूबर 2021 को पुरस्कार वितरण किया जायेगा। इस कार्यक्रम की भव्यता उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से आए खिलाड़ी ऑनलाइन/ऑफलाइन के माध्यम से प्रतिभाग कर रहे हैं। हर दिन नए कलाकारों की प्रस्तुति से यह मंच अलौकिक होता जा रहा है। बहराइच की पावन तपोभूमि पर इस ऐतिहासिक आयोजन में जिला अधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने स्वयं शीर्षासन करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों को प्रोत्साहित किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से 1735 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं जिसमें श्रीमद दयानन्द कन्या गुरुकुल चोटीपुरा, रजबपुर, जनपद अमरोहा की बालिकाएं, बेसिक शिक्षा विभाग की जनपदीय टीम, गोपाल विश्वकर्मा की दीप योग प्रस्तुति, सौम्या ओझा कानपुर एवं आकाश शर्मा की प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र रहा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकरीवाल, मा.सांसद बहराइच अक्षय वर लाल गौड़, मा. विधायक महसी सुरेश्वर सिंह व सिद्धनाथ मन्दिर के महामंडलेश्वर रविगिरी जी महाराज की गरिमापूर्णं उपस्थिति से अलौकिक कर चुके हैं।
शारदीय नवरात्र पर्व पर कन्या वेदिक गुरुकुल की बालिकाओं ने सभी पदाधिकारियों के साथ यज्ञ किया जिसमें जिला अधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र व उनकी धर्मपत्नी सपना सिंह पुत्री आस्था सिंह व अन्य द्वारा प्रतिभाग किया गया। साथ ही विभिन्न जनपदों से आयी 51 कन्याओं का तिलक, पूजन कर जिले में स्वागत किया गया। साथ ही कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर केडीसी के पूर्व प्राचार्य डा एसपी सिंह, समाजसेवी जय प्रकाश अवस्थी व अन्य गणमान्य एवं संभ्रान्तजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जनपद के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण से संपन्न किया जायेगा। प्रतियोगिता आयोजन में बेसिक शिक्षा विभाग का सक्रिय सहयोग रहा। प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों से राज्य स्तर की प्रतियोगिता व राष्ट्रीय स्तर के लिए उत्तर प्रदेश की टीम से चयन किया जाएगा। जनपद से बेसिक शिक्षा विभाग के एक दिव्यांग बालक देवांश का पैरा ओलंपिक के लिए नाम चयनित किया गया है। ऐसे आयोजनों से विभिन्न जनपदों की प्रतिभाएं निखर कर बाहर आएंगी जिससे ग्रामीण स्तर के बच्चों को सम्मान मिलेगा, यही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।
प्रतियोगिता के आयोजन के संयोजक आचार्य यश पारासर अंतर्राष्ट्रीय योग खिलाड़ी(योगासन खेल)महासचिव उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन , जिलाध्यक्ष योग एसोसिएशन बहराइच राजेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय चौहान, मार्तण्ड त्रिपाठी, वीरेंद्र पाल सिंह, संतोष सिंह ‘कवि’, उपाध्यक्ष मधूलिका चौधरी, यादवेंद्र यादव, सुभाष चंद वर्मा, शिवकुमार चौधरी, संतोष कुमार सिंह, रामूलाल, सचिव कमलेश वर्मा, कोषाध्यक्ष- बाबूलाल मौर्य,आयोजन सचिव सुरेश चंद पाल, सह सचिव महेंद्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रियंका पांडेय, राहुल वर्मा, अखिलेश कुमार मौर्य, मीडिया प्रभारी मो बिलाल अंसारी सत्यपाल यादव ,विश्वनाथ सिंह, टीम कोच बालक निरंकार जायसवाल, बालिका कोच ज्योतिरानी, अनुशासन समिति अवधेश कुमार झा, संजय यादव, मो आसिम अंसारी, कृष्णा पाण्डेय, बजरंगवली वर्मा, कुशमेंद्र सिंह राणा इत्यादि।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






