बहराइच 20 अक्टूबर। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 से सम्बन्धित कार्य एकीकृत निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन से सूची के अन्तिम प्रकाशन की तिथि 01 नवम्बर 2021 से 05 जनवरी 2022 तक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारियों के स्थानान्तरण पर आयोग द्वारा रोक लगा दी गयी है।
यह जानकारी देते हुए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुनरीक्षण कार्य अवधि में जिला निर्वाचन अधिकारी (जिलाधिकारी), उप जिला निर्वाचल अधिकारी (अपर जिलाधिकारी) निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (उप जिलाधिकारी), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, चकबन्दी अधिकारी/सहायक चकबन्दी अधिकारी इत्यादि) तथा बूथ लेबल आफिसर्स को आयोग की अनुमति के बिना पुनरीक्षण अवधि में स्थानान्तरित नहीं किया जा सकेगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






