बहराइच 20 अक्टूबर। नेपाल में व स्थानीय जगहों पर अधिक वर्षा होने के कारण जनपद बहराइच में नदियों का जल स्तर तेेजी से बढ़ रहा है। बुधवार 20 अक्टूबर 2021 को प्रातः 08ः00 बजे गिरजापुरी बैराज घाघरा नदी से 470800 क्यूसिक, गोेपिया बैराज सरयू नदी से 7945 व शारदा बैराज शारदा नदी से 205177 कुल 683922 क्यूसिक डिस्चार्ज हो रहा है। जिससे जनपद में बाढ़ आने की प्रबल सम्भावना है।
जनपद में बाढ़ की संभावना के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) द्वारा तहसील नानपारा, मिहींपुरवा (मोतीपुर), कैसरगंज व महसी के उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देशित यिका है कि बाढ़/राहत कार्य हेतु बनाई गई बाढ़ चौकियों पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को सक्रिय कर दें। उक्त के अतिरिक्त ग्रामवासियों को सचेत कर दिया जाय कि वह नदियों के किनारे न जाये और न ही अपने पशुओं को ले जायें, बच्चों को नदी में नहाने से मना करें। साथ ही साथ सम्बन्धित ग्राम प्रधान/लेखपाल से अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए जिला मुख्यालय को लगातार अवगत भी कराते रहें।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






