Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, September 8, 2026 1:32:17 PM

वीडियो देखें

जनपद में उपलब्ध हैं पर्याप्त मात्रा में गुणवत्ता युक्त बीज: जिला कृषि अधिकारी रबी में अच्छे उत्पादन के लिए समय से बुआई करें किसान

जनपद में उपलब्ध हैं पर्याप्त मात्रा में गुणवत्ता युक्त बीज: जिला कृषि अधिकारी रबी में अच्छे उत्पादन के लिए समय से बुआई करें किसान
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट

बहराइच 29 अक्टूबर। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार द्वारा जानकारी दी गयी है कि रबी 2021-22 में बुआई के लिए जनपद में पर्याप्त मात्रा में गुणवत्ता युक्त बीजों की व्यवस्था करायी जा रही है। श्री पाण्डेय ने बताया कि कृषि विभाग के पास अब तक गेहॅू (एच.डी.-2967, एच.डी.-3086, डब्लू.बी.-02 व पी.बी.डब्लू-343) प्रजाति का बीज 5269.00 कु., मसूर (एल. 4717/पी.एल.-09) प्रजाति का बीज 229.20 कु., मटर (एच.पी.एफ.-529) प्रजाति बीज 20.40 कु., राई/सरसो (पी.पी.एस.-1) मात्रा 33.90 कु. व तोरिया (तपेश्वरी) का 30.00 कु. बीज कृषकों में बिक्री हेतु जनपद के राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर उपलब्ध है।
जिला कृषि अधिकारी श्री कुमार ने बताया कि रबी 2021-22 के लिए गेहूॅ प्रमाणित बीज के लिए रू. 3700=00 व आधारीय बीज के लिए रू. 3915=00, चना प्रमाणित बीज के लिए रू. 8890=00 व आधारीय बीज के लिए रू. 9305=00, मटर प्रमाणित बीज के लिए रू. 9900=00 व आधारीय बीज के लिए रू. 10315=00, मसूर प्रमाणित बीज के लिए रू. 9780=00 व आधारीय बीज के लिए रू. 10195=00, राई/सरसों प्रमाणित बीज के लिए रू. 8910=00 व आधारीय बीज के लिए रू. 9355=00 व तोरिया प्रमाणित बीज के लिए रू. 8586=00 व आधारीय बीज के लिए रू. 9015=00 प्रति कण्टल बिक्री दर निर्धारित की गयी है। उक्त बीज़ों की बिक्री पर अधिकतम 50 प्रतिशत का अनुदान अनुमन्य है।
जिला कृषि अधिकारी द्वारा किसानों को सलाह दी गयी है कि अधिक पैदावार प्राप्त करने हेतु राजकीय कृषि बीज भण्डारों से गुणवत्तायुक्त बीज क्रय कर खेतों की बुआई करें। बुआई से पूर्व 5 ग्राम ट्राइकोडर्मा प्रति किग्रा. बीज के साथ मिलाकर बीज शोधन अवश्य करें। इसके साथ ही संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग मृदा परीक्षण के अनुसार सही समय व उचित विधि से करें। श्री कुमार ने किसानों को सुझाव दिया है कि गेहूॅ की बुआई माह नम्बर में अवश्य कर दी जाय ताकि किसान भाई अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सके।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *