रुपईडीहा बहराइच। आगामी दीपावली, छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत थाना रुपईडीहा परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी के अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक संपन्न हुई।जिसका संचालन डॉ एसोसिएशन रुपईडीहा के अध्यक्ष डॉक्टर सनत कुमार शर्मा ने किया।
अवसर पर थाना प्रभारी श्री त्रिपाठी ने दिपावली पर्व को आपसी भाईचारे के साथ सादगी एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्यौहार मिलजुल कर मनाने से इसकी खुशी और बढ़ जाती है। साथ ही कहा कि दीपावली खुशी प्यार और शांति का पर्व है। पवित्र मन और प्यार भरे माहौल में इसे मनाने से इसकी पवित्रता कायम रखी जा सकती है। प्रशासन त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। त्यौहार के दौरान किसी प्रकार का भी अफवाह फैलाने वाले लोगों पर पुलिस कड़ी नजर रखेगी।
बैठक का संचालन करते हुए डॉ0 सनत कुमार शर्मा ने कहा कि हमारे थाना क्षेत्र में कभी भी हिंदू मुस्लिम के त्योहारों पर कभी कोई विवाद नहीं हुआ है। यहां के लोग हमेशा एक दूसरे के त्योहारों पर आपस में मिल जुलकर त्यौहार मनाते हैं और सहयोग भी करते हैं। उन्होंने कहा कि कस्बे में जाम की समस्या सबसे अधिक रहती हे क्योंकि नेपाल जाने वाले माल वाहक वाहन जैसे ट्रक टैंकर कंटेनर आदि वाहन कस्बे के मुख्य मार्ग पर खड़े हो जाते हैं। जिससे हमेशा जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इन वाहनों से अभी तक कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पूर्व के थाना प्रभारी इस समस्या को ध्यान रखते हुए राणा पेट्रोल पंप के निकट डिवाइडर से पहले पुलिस की ड्यूटी लगाकर सभी वाहन रोक दिए जाते थे और कस्टम कार्यालय में कागजात एंट्री होने के बाद ही वाहन कस्बे में जाते थे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान आनंद पाठक ने कहा कि हमारे थाना क्षेत्र में नशे के सेवन करने वाले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। यह एक विकराल समस्या है। जिसे रोकना अवश्यक है। क्योंकि हमारे क्षेत्र के नौजवान बच्चे नशे के कारण बर्बाद हो रहे हैं और अभी तक सैकड़ों लोगों की नशे के सेवन करने से मौत हो चुकी। इसका जवाब देते हुए थाना प्रभारी त्रिपाठी ने कहा क क्षेत्र में हो रहे नशे के कारोबार के संबंध में हमें जानकारी मिल चुकी है। जल्द ही संबंधित अधिकारियों से मिलकर नशे को रोकने का पूरा प्रयास करुंगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत केवलपुर रुपईडीहा के प्रधान हाजी अब्दुल कलीम, भाजपा कार्यकारणी के सदस्य रमेश कुमार अमलानी, पूर्व प्रधान जुबेर अहमद फारुकी, पूर्व प्रधान कमलेश उर्फ़ गब्बर सिंह, प्रधान बंसीधर, हाजी मोहम्मद अनवर, सुरेश कुमार वर्मा, विजय कुमार गुप्ता, सुशील कुमार बंसल, धर्मेद्र कौशल, बीडीसी जब्बार खाँ, रसूल अहमद, महाराजदीन वर्मा, मोहम्मद अख्तर, देवेंद्र पाठक, गुड्डू मद्धेशिया, थाना क्षेत्र के ब्यापारी,संभ्रांत लोग, उपस्थित रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






