रुपईडीहा बहराइच। भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में इस समय तंबाकू व अन्य सामानों की तस्करी बढ़ गई है। भारत नेपाल दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारी तस्करी के माल सहित तस्करों को व कैरियर्स को पकड़ते भी रहे हैं। फिर भी अवैध सामानों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। दीपावली त्योहारों के समय इस अवैध धंधे में और तेजी आ गई है। मंगलवार की रात लगभग 8:30 बजे बांके जिले के नेपालगंज स्थित क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय जमुनहा के इंचार्ज मीन बहादुर विष्ट ने अपने पुलिस जवानों के साथ भारत नेपाल सीमा से सटे नेपाली गांव पिपरहवा में मुखबिर की सूचना पर 16 बोरे तम्बाकू बरामद की है। नेपाल सरकार ने सभी प्रकार के मादक पदार्थो पर प्रतिबंध भी लगा रखा है। फिर भी यह तस्करी का काम बंद नहीं हो रहा है। उक्त जानकारी देते हुए नेपाली जिला बांके के एसपी श्याम कृष्ण अधिकारी ने बताया कि पकड़ी गई तम्बाकू का मूल्य 4 लाख ₹ हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस को देखते ही तस्कर भाग खड़े हुए। 2 दिन पूर्व भी जमुनहा की पुलिस ने कपड़े , बर्तन व आतिशबाजी भी पकड़ी है। उन्होंने कहा कि बार्डर पर अवैध तस्करी रोकने के लिए सीमा पर तैनात पुलिस कर्मियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। सीमा पर गश्त तेज कर दिया गया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






