ई-पेमेन्ट के माध्यम से भेजी गये 04 करोड़ 31 लाख 52 हज़ार 891 रूपये
बहराइच 06 नवम्बर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि जनपद की तहसील महसी, नानपारा, कैसरगंज व मिहींपुरवा (मोतीपुर) में बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों के सापेक्ष सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों/तहसीलदारों द्वारा राहत पोर्टल पर अपलोड किये गये विवरण के अनुसार प्रथम चरण में 4967 कृषकों के खाते में त्वरित सहायता ई-पेमेन्ट द्वारा रू. 01 करोड़ 92 लाख 68 हज़ार 310 तथा द्वितीय द्वितीय चरण में 4898 कृषकों के खाते में त्वरित सहायता ई-पेमेन्ट द्वारा रू. 02 करोड़ 38 लाख 84 हज़ार 581 इस प्रकार कुल 9865 कृषकों के खाते में त्वरित सहायता ई-पेमेन्ट द्वारा रू. 04 करोड़ 31 लाख 52 हज़ार 891 की धनराशि बाढ़ आपदा से प्रभावित कृषकों/व्यक्तियों के खाते में भेज दी गयी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






