Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, June 7, 2026 8:29:29 AM

वीडियो देखें

ट्रामा सेन्टर का निरीक्षण कर डीएम ने लिया वैक्सीनेशन कार्य का जायज़ा

ट्रामा सेन्टर का निरीक्षण कर डीएम ने लिया वैक्सीनेशन कार्य का जायज़ा
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट

बहराइच 06 नवम्बर। कोविड-19 टीकाकरण अभियान का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने ट्रामा सेन्टर में स्थित कोविड-19 वैक्सीनेशन केन्द्र का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों से संचालित की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर डॉ. चन्द्र ने कहा कि वंचित लोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराये जाने हेतु सी.एच.सी. स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय तथा धार्मिक स्थलों से भी टीकाकरण कराये जाने की अपील करायी जाय। डॉ. चन्द्र ने यह भी निर्देश दिया कि आज के लिए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति भी सुनिश्चित करायी जाय। इस अवसर अभिलेखो का अवलोकन करने से ज्ञात हुआ कि निरीक्षण के समय तक ट्रामा सेन्टर में 90 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया था। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजीत चन्द्रा व डॉ. जयन्त कुमार व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *