एसएचओ बृजानंद सिंह ने आर्थिक रुप से कमजोर परिवारो को दिया दीपावली पर उपहार।
पुलिस कर्मियों ने बच्चो संग बाटी त्योहार की खुशियां। बच्चे बोले थैंक्यू सर, हैप्पी दीवाली।
मिहींपुरवा/बहराइच- दीपावली के पर्व पर मोतीपुर पुलिस की ओर से निर्धन परिवारो के बच्चो संग दीपावली मना कर एक बेहतरीन कार्य किया गया है।
दीपावली के पर्व पर गश्त के दौरान थानाध्यक्ष मोतीपुर बृजानंद सिंह पुलिस टीम समेत मोतीपुर मिहींपुरवा, हसुलिया आदि गांवो में पहुंचे वहां पुलिस टीम ने कई गरीब परिवारो से मुलाकात की तथा बच्चो संग गांवो में दीप जलाये व लोगो को मिठाइयां खिलायी।
एसएचओ मोतीपुर बृजानंद सिंह ने आर्थिक रुप से कमजोर कई परिवारो को उपहार दिये। थानाध्यक्ष ने कहा कि समाज के लोगो को सभी पर्व आपस में मिलकर मनाने चाहिये क्योंकि खुशिया बाटने से बढ़ती है इसलिये हम सभी पुलिसकर्मी बच्चो संग दीपावली मना कर उनके परिवारो संग खुशिया बाट रहे हैं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






