Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, October 24, 2026 5:26:15 AM

वीडियो देखें

विकास कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

विकास कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट

बहराइच 09 नवम्बर। शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले 37 सूत्रीय विकास कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा हेतु मंगलवार को देरशाम आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने निर्देश दिया कि आनगोईंग प्रोजेक्ट्स को निर्धारित मानक व समयबद्धता के साथ पूर्ण करायें। डीएम डॉ. चन्द्र ने कार्यदायी संस्थाओं व प्रशासकीय विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमिति रूप से कार्यस्थल का निरीक्षण कर परियोजनाओं को पूर्ण कराये साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि जो प्रोजेक्ट पूर्ण हो गये हैं उन्हें उपयोग में लाया जाय।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि आसन्न विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मद्देनज़र सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बिजली, पानी, रैम्प, शौचालय तथा आवश्यकतानुसार स्कूल भवनों की मरम्मत कराकर न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ताकि निर्वाचन के दौरान स्कूल भवनों/मतदान केन्द्रों पर किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये। स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान परिवार नियोजन कार्यक्रम की प्रगति संतोषजनक न पाये जाने पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित नोडल अधिकारी का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।
सभी प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा के दौरान धीमी प्रगति पाये जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक को सम्बन्धित विभागों से पत्राचार कराये जाने का निर्देश दिया ताकि कोई भी पात्र छात्र वंचित न रहने पाये। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, सभी प्रकार की पेंशन योजनाएं, गन्ना मूल्य भुगतान, प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम, पोषण मिशन इत्यादि योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सुझाव दिया कि कुपोषित बच्चों को मूली, गाजर, केला, पालक, करौंदा, शलजम अत्यादि पौष्टिक आहार दिया जाय ताकि तेज़ी के साथ उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके। डीएम ने निर्देश दिया कि कौशल विकास मिशन अन्तर्गत संचालित सभी प्रशिक्षण केन्द्रों को तत्काल संचालित कराया जाय।
निर्माण योजनाओं की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो गयी हैं उनकी औपचारिकताएं पूर्ण कर हस्तगत की कार्यवाही सम्पन्न कर जनोपयोग में लाया जाय। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं का कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है उनका आगाज़ करा दें। डीएम ने जिला पंचायत अधिकारी तथा नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पूजा के दृष्टिगत सभी तालाबों की साफ-सफाई करा दें।
इस अवसर पर सीडीओ कविता मीना, सीएमओ डा. एस.के. सिंह, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, सीवीओ डा. बलवन्त सिंह, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. संजय सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा संजय कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, अधि.अभि. विद्युत मुकेश बाबू, जल निगम के सौरभ सुमन व लो.नि.वि. के ए.के. वर्मा, अधि.अधि. न.पा.परि. बहराइच दुर्गेश्वर त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा. अर्चना सिंह, सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *