बहराइच बलहा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत आमा पोखर के मजरा गुलालगांव से दोन्दरा नाले को जाने वाली रोड पर ग्राम प्रधान द्वारा खरंजा निर्माण कर करवाया जा रहा है खरंजा निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानक की धज्जियाँ उड़ा रहा इस खडंजा निर्माण कार्य में ग्राम प्रधान बहादुर प्रतिनिधि द्वारा घटिया क्वालिटी के ईटों से खडंजा निर्माण करवाया जा रहा है जबकि सुबे की सरकार निर्माण कार्य ईटों की बेहतर गुणवत्ता के लिए 6000 से 62 सौ तक धनराशि दे रहा है परन्तु ग्राम प्रधान द्वारा मात्र 3000 हजार व 3500 रूपयो के दर से इटो को खरीद कर खडंजा निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, इस खडंजा निर्माण कार्य की लम्बाई लगभग 250 मीटर बताई जा रही है, यदि इसका खर्च के औसत से देखा जाये तो मानक के अनुसार मात्र आधे बजट में खडंजा निर्माण कार्य करवाने की मंशा है, मानक के अनुरूप देखा जाये तो एसटीमेट ईटो की लागत अनुसार लगने वाली ईटो की संख्या में भी बडी कमी है,इस बिषय में जब खण्ड बिकास अधिकारी बलहा से जानकारी ली तो बताया गया की इसकी जानकारी मुझे मिली और जांच कर कार्यवाही करने का अश्वाशन दिया है
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









