बहराइच 10 नवम्बर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि जनपद की तहसील महसी, नानपारा, कैसरगंज व मिहींपुरवा (मोतीपुर) में बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों के सापेक्ष सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों/तहसीलदारों द्वारा राहत पोर्टल पर अपलोड किये गये विवरण के अनुसार प्रथम चरण में 4967 कृषकों के खाते में रू. 01 करोड़ 92 लाख 68 हज़ार 310, द्वितीय द्वितीय चरण में 4898 कृषकों के खाते में रू. 02 करोड़ 38 लाख 84 हज़ार 581, तृतीय चरण में 9839 कृषकों के खाते मेंरू. 03 करोड़ 51 लाख 8 हज़ार 293 तथा चतुर्थ चरण में 4956 कृषकों के खाते में त्वरित सहायता ई-पेमेन्ट द्वारा रू. 02 करोड़ 55 लाख 02 हज़ार 821 इस प्रकार कुल 24660 कृषकों के खाते में त्वरित सहायता ई-पेमेन्ट द्वारा रू. 10 करोड़ 37 लाख 64 हज़ार 05 की धनराशि बाढ़ आपदा से प्रभावित कृषकों/व्यक्तियों के खाते में भेज दी गयी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






