बहराइच 12 नवम्बर। जिला खरीद अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) मनोज ने बताया कि जनपद में संचालित धान खरीद कार्य के पर्यवेक्षण हेतु जिला खाद्य विपणन अधिकारी, बहराइच के कार्यालय में ‘‘धान खरीद नियंत्रण कक्ष’’ स्थापित किया गया है। जिसका सी.यू.जी. मोबाइल नम्बर 7839565038 है। श्री मनोज ने बताया कि खरीद नियंत्रण प्रकोष्ठ कार्य दिवसों में कार्यालय समय में सक्रिय रहेगा। जबकि रविवार व राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर अन्य अवकाश दिवसों में प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 01ः00 बजे तक क्रियाशील रहेगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









