Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, June 7, 2026 11:25:55 AM

वीडियो देखें

डीएम की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत विकास योजना तैयारी बैठक सम्पन्न

डीएम की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत विकास योजना तैयारी बैठक सम्पन्न
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट

बहराइच 19 नवम्बर। ग्राम पंचायत विकास योजना (जी.पी.डी.पी.) अन्तर्गत वार्षिक कार्ययोजना वर्ष 2022-23 की तैयारियों हेतु वृहस्पतिवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला क्रियान्वन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने विकास, स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण, समाज कल्याण, जिला पंचायती राज, जल निगम, विद्युत, सिंचाई, ग्रामीण अभियन्त्रण, कृषि, सूचना विज्ञान एवं पशुपालन इत्यादि विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद के समग्र विकास हेतु वर्ष 2022-23 के निर्माण एवं गतिविधियों के संचालन हेतु वार्षिक कार्ययोजना तैयार कर नोडल विभाग पंचायती राज विभाग को समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इसके उपरान्त ज़िला योजना 2021-22 के लिए विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किये गये प्रस्तावों की भी समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 26 नवम्बर 2021 को प्रस्तावित बैठक के दृष्टिगत सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिया कि उनके प्रस्तावों या गत वर्ष में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष व्यय की गयी धनराशि में कोई संशोधन हो तो वांछित सूचना तत्काल जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को उपलब्ध करा दें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी मनोज, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बलवन्त सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *