बहराइच 20 नवम्बर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि जनपद की तहसील महसी, नानपारा, कैसरगंज व मिहींपुरवा (मोतीपुर) में बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों के सापेक्ष सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों/तहसीलदारों द्वारा राहत पोर्टल पर अपलोड किये गये विवरण के अनुसार प्रथम चरण में 4967 कृषकों के खाते में रू. 01 करोड़ 92 लाख 68 हज़ार 310, द्वितीय द्वितीय चरण में 4898 कृषकों के खाते में रू. 02 करोड़ 38 लाख 84 हज़ार 581, तृतीय चरण में 9839 कृषकों के खाते मेंरू. 03 करोड़ 51 लाख 8 हज़ार 293 तथा चतुर्थ चरण में 4956 कृषकों के खाते में रू. 02 करोड़ 55 लाख 02 हज़ार 821, पंचम चरण में 2711 कृषकों के खाते में रू. 01 करोड़ 54 लाख 33 हज़ार 444 तथा षष्टम चरण में 8036 कृषकों के खाते में रू. 03 करोड़ 05 लाख 46 हज़ार 82 इस प्रकार कुल 35407 कृषकों के खाते में त्वरित सहायता ई-पेमेन्ट द्वारा रू. 14 करोड़ 97 लाख 43 हज़ार 531 की धनराशि बाढ़ आपदा से प्रभावित कृषकों/व्यक्तियों के खाते में भेज दी गयी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






