बहराइच 20 नवम्बर। सहायक निदेशक मत्स्य जितेन्द्र कुमार ने बताया कि विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर 21 नवम्बर 2021 को वृहद रि-सर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम ग्राम सिसई हैदर में पूर्वान्ह 11ः00 बजे से जनपद के उत्कृष्ट मत्स्य पालकों को सम्मानित किया जायेगा। श्री कुमार ने बताया कि उक्त अवसर पर किसान क्रेडिट कार्ड के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया जायेगा। श्री कुमार ने जनपद के समस्त मत्स्य पालकों/कृषकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनायें।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









