बहराइच 23 नवम्बर। आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा सेवामित्र पोर्टल ‘‘सेवामित्र डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन’’ का विकास किया गया है। श्रम एवं सेवायोजन विभाग उ.प्र. द्वारा संचालित सेवामित्र पोर्टल का उद्देश्य सेवाप्रदाता (सर्विस प्रोवाइडर) और यूजर/कस्टमर/क्लाइन्ट (उपभोक्ता)/सेवामित्र (कुशल कामगार/श्रमिक/अभ्यर्थी) को एक प्लेटफार्म पर लाना है जिसमें यूजर/क्लाइन्ट को अपने रोजमर्रा सम्बन्धी कार्यो यथा प्लम्बर, कारपेन्टर, ए.सी. मेकेनिक, पेन्टिग, फिटिंग, इलेक्ट्रीशियन द्वारा जन सामान्य को सेवा प्रदान करने हेतु एक वृहद डाटाबेस सेवामित्र पोर्टल पर मिल सकेगा वही दूसरी ओर सेवाप्रदाता को भी पोर्टल के माध्यम से नियमित रूप से उपभोक्ता द्वारा सृजित मांग के अनुरूप कार्य मिलता रहेगा।
पंजीकृत कुशल कामगार/श्रमिक पोर्टल का भरपूर लाभ उठा सके इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा पंजीकृत कुशल कामगार/श्रमिको को स्मार्टफोन/टैबलेट वितरित किये जाने का निर्णय लिया गया है। सेवामित्र पोर्टल पर पंजीकरण हेतु किसी भी इच्छुक कुशल अभ्यर्थी के पास स्किल सर्टिफिकेट एवं अनुभव प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। पंजीकरण किसी भी जन सेवा केन्द्र/साइबर कैफे से कराया जा सकता है। परन्तु सत्यापन हेतु बुलाये जाने पर अपलोड किये गये दस्तावेज़ों हार्ड कापी एवं समस्त मूल प्रमाण पत्रो के साथ अभ्यर्थी को जिला सेवायोजन कार्यालय, बहराइच में उपस्थित होना होगा।
यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सेवामित्र पोर्टल पर कुल 39 प्रकार के कौशल (स्किल) उपलब्ध है। श्री कुमार ने इच्छुक कुशल कामगार/श्रमिकों/अभ्यर्थियों को सुझाव दिया है कि सेवामित्र पोर्टल पर स्किल वर्कर के रूप में अविलम्ब अपना रजिस्ट्रेशन करा लें ताकि स्मार्टफोन/टैबलेट वितरण हेतु पंजीकृत कुशल श्रमिकों की सूची का समयार्न्तगत सत्यापन कराकर शासन को प्रेषित किया जा सके।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






