Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, June 7, 2026 12:33:01 PM

वीडियो देखें

जिलाधिकारी के प्रयास से 78 दिनों में पीड़िता को मिला न्याय

जिलाधिकारी के प्रयास से 78 दिनों में पीड़िता को मिला न्याय
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट

बहराइच 24 नवम्बर। जनपद में घटित जघन्य अपराध संख्या 122/2021 धारा-376(3), 323, 506बी. भा.द.सं. व धारा 5पी/6 लैगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत पीड़िता के परिवार को त्वरित न्याय दिलाये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र द्वारा मा. जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोजित मॉनीटरिंग सेल की बैठकों में इस वाद के शीघ्र निस्तारण हेतु निरन्तर अनुरोध किये जाने तथा समुचित पैरवी व न्यायालय को समस्त साक्ष्य उपलब्ध कराये जाने हेतु विशेष अधिवक्ता (विशेष लोक अभियोजक) पास्को कोड जनपद बहराइच को निर्देशित किये जाने के फलस्वरूप मात्र 78 दिनों की अल्प अवधि में ही दोषी को किये की सजा मिली है।
उल्लेेखनीय है कि मा. अपर सत्र न्यायाधीश, एफटीसी प्रथम/रेप एण्ड पास्को एक्ट बहराइच द्वारा विशेष सत्र परीक्षण संख्या 1033/2021 मुकदमा अपराध संख्या-122/2021 धारा-376(3), 323, 506 बी0 भा0द0सं0 व धारा 5पी0/6 लैगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के अन्तर्गत जनपद के थाना सुजौली के एक गांव से सम्बन्धित वाद में विगत 23 नवम्बर 2021 को आदेश पारित करते हुए अभियुक्त को मृत्यु दण्ड से दण्डित किया गया है। मा. न्यायालय द्वारा पारित आदेश से जनसामान्य में कानून व्यवस्था एवं न्याय के प्रति विश्वास में वृद्धि हुई है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *