रुपईडीहा बहराइच। थाना रुपईडीहा पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बीती रात रुपईडीहा थाना क्षेत्र के भावनियापुर टिकरी गांव के निकट से एक व्यक्ति के कब्जे से 50 लीटर कच्ची अवैध शराब लगभग 1 किलो यूरिया व 500 ग्राम नौसादर के साथ गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मेरे नेतृत्व मे बीती रात उ0नि0 सुरेश कुमार सिंह मय फोर्स व अरविंद कुमार सिंह आबकारी निरीक्षक अरबिन्द कुमार सिंह सयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर भवानियापुर टिकरी गांव के पास से उस व्यक्ति को 50 लीटर कच्ची शराब, 1 किलो यूरिया, व 500 ग्राम नौशादर के साथ गिरफ्तार किया गया। पकडे गए अभियुक्त से पहचान वंशराज पुत्र स्व0 प्यारेलाल निवासी ग्राम भवनियापुर टिकुरी थाना रुपईडीहा के रूप में हुई है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 399/ 2021 धारा 60 उत्तर प्रदेश शुल्क आबकारी अधिनियम व 272 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल जय राम कुशवाहा कांस्टेबल अजय सिंह व आबकारी विभाग के ज्योति प्रकाश यादव, कांस्टेबल शेर अली व गुड्डू कुमार आदि लोग शामिल रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






