बहराइच 07 दिसम्बर। अपराध सं. 94/2000, एस.टी. सं. 325/2000, अन्तर्गत धारा 147, 148, 323/149, 302/149 भा.द.सं., थाना विशेश्वरगंज, जनपद बहराइच के वाद में निरूद्ध सिद्धदोष बंदी गजेन्द्रनाथ पुत्र शिवप्रसाद, आयु लगभग 60 वर्ष, निवासी ग्राम हरैया, मौजा डोलकुऑ, थाना विशेश्वरगंज, जनपद बहराइच की मृत्यु 11 सितम्बर 2021 को प्रातः 08ः40 बजे के.जी.एम.यू. लखनऊ में उपचार के दौरान हो गयी थी। उक्त मृत्यु के सम्बन्ध में न्यायिक जॉच न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, बहराइच द्वारा की जा रही है।
यह जानकारी अपर सिविल जज (अ.ख.)/जे.एम. कोर्ट नं. 2, बहराइच नमितेश गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि उक्त मृत्यु की बाबत यदि किसी व्यक्ति को कोई साक्ष्य अथवा प्रलेख प्रस्तुत करना है तो वह 10 दिसम्बर 2021 को उक्त न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






