बहराइच से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार विनय रस्तोगी की रिपोर्ट
बहराइच 12 दिसम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ई.वी.एम. (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) तथा वी.वी. पैट हेतु व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश के अनुपालन में ई.वी.एम. व वी.वी. पैट की जागरूकता के उद्देश्य से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 287-पयागपुर अन्तर्गत मतदान केन्द्र सिंहपुर के बूथ संख्या 291 एवं 292 पर ई.वी.एम. व वी.वी. पैट जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार ने बताया कि जागयकता कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामवासियों को ई.वी.एम. व वी.वी. पैट के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






