Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, September 8, 2026 9:05:21 AM

वीडियो देखें

राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए 16975 वाद/प्रकरण

राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए 16975 वाद/प्रकरण
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार विनय रस्तोगी की रिपोर्ट

बहराइच 12 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश सुरेन्द्र प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में सिविल कोर्ट परिसर, बहराइच में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश श्री मिश्रा द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तदोपरान्त जनपद न्यायाधीश ने अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया।
यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती शिखा यादव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर जनपद न्यायालय बहराइच में कुल 16975 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें. जनपद न्यायाधीश, बहराइच द्वारा 07 वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 57 दावे, पारिवारिक/वैवाहिक के 54 वाद, सिविल के 53 वाद, फौजदारी के 8198 मुकदमें, बैंक रिकवरी के 630 मामले, बिजली बिल से सम्बन्धित 31 मामलों (अशमनीय वादों को छोड़कर), राजस्व के 2150 वाद तथा जल बिल से सम्बन्धित 110 वादों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोश आयोग द्वारा भी 17 मुकदमों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि रू 09 करोड़ 55 लाख 31 हज़ार 985 रही।
सचिव श्रीमती यादव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय परिसर में जगह-जगह पर हेल्पडेस्क बनाये गये थे जो वादकारियों को आवश्यक सहायता एवं सुझाव प्रदान कर रहे थे। सम्पूर्ण आयोजन के दौरान केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना प्रोटोकाल के अनुपालन का विषेश ध्यान रखा गया तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का कड़ाई से पालन कराने हेतु न्यायालय परिसर में जगह-जगह पर पुलिस फोर्स मुस्तैद रही। इसके अतिरिक्त न्यायालय परिसर में कोविड-19 से बचाव हेतु निःशुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन भी किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश सुरेन्द्र प्रसाद, लोक अदालत के नोडल अधिकारी/प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राकेश कुमार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच की सचिव श्रीमती शिखा यादव द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को अत्यधिक सफल बनाने हेतु समस्त पीठासीन अधिकारियों, विद्वान अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, वादकारियों एवं पुलिस फोर्स को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *