Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:18:49 PM

वीडियो देखें

प्रधानमंत्री का सपना भारत सरकार की हर योजना प्रदेश के सभी ज़िलों और क्षेत्रों में पहुॅचे: योगी आदित्यनाथ

प्रधानमंत्री का सपना भारत सरकार की हर योजना प्रदेश के सभी ज़िलों और क्षेत्रों में पहुॅचे: योगी आदित्यनाथ
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार विनय रस्तोगी की रिपोर्ट

बहराइच 23 दिसम्बर। तहसील महसी के रमपुरवा चौराहा के निकट आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाराजा सुहेल देव, बालार्क ऋषि, महाराजा बलभद्र सिंह की पावन भूमि पर पिछले पौने 05 वर्ष के दौरान प्रदेश सरकार ने जो कार्य किया है उन कार्यों के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए जन विश्यास यात्रा आयी है। आप ने जिस ज़ोरदार ढंग से जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया है उसका मैं स्वागत करता हूॅ। श्री योगी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का निर्देश है कि भारत सरकार की हर योजना प्रदेश के हर जनपद और हर क्षेत्र में पहुॅचनी चाहिए। सभी योजनाओं से प्रदेश के सभी जनपद आच्छादित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं अभी कुछ देर पहले अयोध्या में था जहॉ पर भारत सरकार के आयुष मंत्री की उपस्थिति में आयुर्वेद कालेज के शिलान्यास के साथ ही हर जनपद से जुड़ी हुई आयुष की योजनाओं से सम्बन्धित हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया। प्रदेश के 75 जनपदों के लिए 500 का लोकार्पण और 250 का शिलान्यास किया गया है, प्रदेश के 75 जनपदों को नवीन 750 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर की सौगात मिल रही है, यह विकास की सोच है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष मैंने जनपद में महाराजा सुहेल देव जी के नाम पर मेडिकल कालेज का शुभारम्भ किया था। उन्होंने कहा कि 1000 वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांताओं को परास्त करने वाले वीर योद्धा महाराजा सुहेल देवी जी सम्मान केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किया गया। बहराइच में मेडिकल कालेज चले यह एक सपना था लेकिन अब यह सपना नहीं हैं, क्योकि इसे प्रधानमंत्री जी के द्वारा हकीकत में बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि महापुरूषों के सम्मान में महाराजा सुहेलदेव का भव्य स्मारक बनाने का कार्य डबल इंजन की सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसी के साथ ही जिला अस्पताल का नामकरण महर्षि बालार्क ऋषि के नाम से किया गया हैं। उन्होंने कहा कि विशाल भारत देश को एक सूत्र में बांधने वाले सरदार बल्लभ पटेल जी के नाम पर भारत सरकार ने उनकी जन्मभूमि पर संसार की सबसे बड़ी मूर्ति स्थापित की है जो एक एतिहासिक कार्य है। मा. मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में यह भी कहा कि हर गरीब को मकान, शौचालय, नौजवान को नोकरी और रोज़गार की गारन्टी मिली है। और यही नहीं हर गरीब को अन्न योजना का लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि कोरोना महामारी के दौरान से ही जॉच, उपचार, वैक्सीनेशन, अन्न योजना का लाभ केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कोरोना का टीकाकरण कराने वाले लोगों का अभिनन्दन करते हुए सभी छूटे हुए लोगों से टीकाकरण कराये जाने की अपील भी की। श्री योगी ने लोगों को यह भी बताया कि कोरोना एक महामारी है और वैक्सीन ही इस महामारी का एक मात्र सुरक्षा कवच है। इसलिए सभी नागरिक अनिवार्य रूप से टीकाकरण अवश्य करा लें।
मा. मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी अन्न योजना प्रदेश शासन के स्तर से वितरित हो रहा है। आसन्न 28 दिसम्बर से प्रदेश के लोगों को प्रधानमंत्री अन्न योजना का लाभ दिया जायेगा। आगामी माह के प्रथम सप्ताह से अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किलो खाद्यान्न, 01 किलो दाल 01 किलो चीनी, 01 किलो खाद्य तेल व 01 किलो नमक उपलब्ध कराया जायेगा। पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को प्रति यूनिट पर 05 किलो खाद्यान्न एवं हर कार्डधारक को दाल, खाद्य तेल व नमक भी मिलेगा। यह है रामराज्य की परिकल्पना की सरकार के ईमानदार सोच और दमदार काम का नतीजा है कि नागरिकों को निःशुल्क खाद्यान्न, वैक्सीन उपलब्ध कराया गया। केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा संकट के समय जनता को उनके हाल पर नहीं छोड़ा गया बल्कि द्वार-द्वार जाकर लोगों की सेवा की गयी। संकटकाल के दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों की सेवा में रात-दिन एक कर दिया।
उन्होंने कहा कि मंचासीन होने से पूर्व उनके द्वारा जनपद के रू. 3537.95 लाख लागत की जन स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, जन कल्याण, सम्पर्क मार्ग, पेयजल इत्यादि से जुड़ी 98 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। मा. मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार सर्वाेच्च प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ लोक कल्याण ही एक मात्र घ्येय है। श्री योगी ने कहा कि अभी कुछ दिन पूर्व ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जनपद बलरामपुर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का लोकार्पण किया गया। सरयू नहर परियोजना दृढ़ इच्छा शक्ति के अभाव में 1972 में शुरू हुई लेकिन परियोजना वर्ष 2017 तक जस की जस पड़ी रही, विगत 04 वर्ष में केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के प्रयास से यह योजना परवान चढ़ी और 30 लाख किसानों के चेहरों पर मुस्कान आयी। यह इस बात का प्रमाण है कि जब सोच ईमानदार हो तो काम भी दमदार होता है।
मा. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जहॉ एक ओर मज़बूती के साथ विकास के कार्य हो रहे हैं, लोगों को अच्छी सड़क, बिजली, पानी, मकान एवं शौचालय, बिजली कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना, अन्न योजना इत्यादि का लाभ दिया जा रहा है वही दूसरी ओर यदि कोई पेशेवर माफिया किसी गरीब की सम्पत्ति की ओर बुरी नज़रों से देखता है तो वहॉ पर सरकार का बुल्डोज़र भी तैयार रहता है। उन्होने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के प्रयास से बहराइच, बलरामपुर व गोण्डा में मेडिकल कालेज, श्रावस्ती में एयरपोर्ट की स्थापना विकास की नई कहानी कह रहा है। यह विकास की नई कहानी है, आज यहॉ की सड़के चलने लायक बन गई हैं, नही ंतो मैं अक्सर इस क्षेत्र में आता जाता रहता था। गोण्डा से देवीपाटन पहुॅचने के लिए तीन से चाऱे घण्टे लगते थे आज मुश्किल से 45 मिनट लगते हैं। केन्द्र व प्रदेश सरकार के प्रयास से आज सुरक्षा का माहौल है, देश व प्रदेश की सीमाएं सुरक्षित हैं। सुरक्षा का माहौल होने से देश व प्रदेश में तेज़ी से विकास हो रहा है। भारत माता की जय घोष के साथ मुख्यमंत्री ने अपनी वाणी को विराम दिया। इसके उपरान्त मा. मुख्यमंत्री जी जन विश्वास यात्रा में भी शामिल हुए।
इससे पूर्व जनसभा को केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, सहकारिता मंत्री मुकुट जी, सांसद कैसरगंज बृज भूषण शरण सिंह, सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोड, पूर्व सांसद पदमसेन चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा शेष नारायण मिश्रा, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल, विधायक बलहा सरोज सोनकर, पूर्व विधायक अरूणवीर सिंह ने सम्बोधित किया। जनसभा का संचालन भाजपा जिला प्रभारी नीरज सिंह ने किया। इस अवसर पर राजसभा सांसद संजय सेठ, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा विजय बहादुर पाठक, जन विश्वास यात्रा प्रमुख अवध क्षेत्र दिनेश तिवारी, मनीष साहनी, नीलम सिंह, मयंकर सिंह, सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी, डीआईजी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल, अपर आयुक्त राकेश चन्द्र शर्मा, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अन्य प्रशासनिक, पुलिस व अन्य अधिकारी तथा भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *