Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, October 24, 2026 11:14:51 PM

वीडियो देखें

सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई जिला पंचायत की बैठक

सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई जिला पंचायत की बैठक

बहराइच 29 दिसम्बर। अध्यक्ष, जिला पंचायत श्रीमती मंजू सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला पंचायत की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में गत बैठक के कार्यवाही की पुष्टि के साथ-साथ सर्वसम्मति से पुनरीक्षित आय-व्ययक वर्ष 2021-22 हेतु धनराशि रू. 01 अरब 33 करोड़ 58 लाख 75 हज़ार 302 की स्वीकृति/अनुमोदन प्रदान किया गया। सम्पत्ति एवं विभव कर निर्धारण सूची वर्ष 2021-22, पंचम राज्य वित्त आयोग वर्ष 2021-22 व 15वां वित्त आयोग वर्ष 2021-22 (अन्टाइड फण्ड) की कार्ययोजना का अनुमोदन, 15वां वित्त आयोग वर्ष 2022-23 (अन्टाइड फण्ड), पंचम राज्य वित्त आयोग वर्ष 2022-23 व 15वीं वित्त आयोग वर्ष 2022-23 (टाइड फण्ड) की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में अधि.अभि. लो.नि.वि.,नि.ख.-2 (प्र.प.), बहराइच द्वारा वर्ष 2021-22 की पी.एम.जी.एस.वाई.-3, बैच-1 के अन्तर्गत प्रस्तावित 212.550 कि.मी. लम्बाई के 26 मार्गों तथा अधि.अभि., ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, बहराइच द्वारा वर्ष 2021-22 की पी.एम.जी.एस.वाई.-3, बैच-2 के अन्तर्गत प्रस्तावित 59.600 कि.मी. लम्बाई के 7 मार्गों की कार्ययोजना का कार्योत्तर अनुमोदन भी प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में जिला पंचायत के स्वामित्वाधीन नगर बहराइच में छावनी बाजार स्थित पुराना नार्मल स्कूल परिसर की निष्प्रयोज्य व्यवसायिक भूमि गाटा संख्या 1815 के रकबा 1.032 हे. में शॉपिंग मॉल/काम्पलेक्स बनाये जाने तथा ट्रान्जैक्शन एडवाइजर के चयन पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
बैठक के दौरान पी.एम.जी.एस.वाई. अन्तर्गत मार्गों के कार्योत्तर अनुमोदन पर चर्चा के दौरान सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड व विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी द्वारा सुझाव दिया गया कि मार्गों की सूची सदस्यों को उपलब्ध करा दी जाय। क्षेत्र पंचायत प्रमुख हुज़ूरपुर अजीत प्रताप सिंह द्वारा सुझाव दिया गया कि मनरेगा योजना के कार्य क्षेत्र पंचायतों से भी कराया जाय तथा जिला पंचायत अन्तर्गत मार्गों के दोनों ओर पौधरोपण कराया जाय। बैठक में सदस्यों द्वारा यह भी सुझाव दिया गया कि विकास भवन सभागार स्थानाभाव को देखते हुए एक पृथक सभागार की आवश्यकता है। इस सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि नवीन सभागार के निर्माण हेतु नीति आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है शीघ्र ही नगर क्षेत्र में सभागार का निर्माण कराया जायेगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह ने प्रस्तावों के अनुमोदन हेतु सभी सदस्यों का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि जिले के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के परस्पर सहयोग से जनपद को प्रदेश के अग्रणी जनपद में लाने का प्रयास किया जायेगा। श्रीमती सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि आकांक्षात्मक जनपद बहराइच का तेज़ी के साथ विकास हो और आकांक्षात्मक जनपद के टैग से जिला मुक्त हो सके। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों एवं सदस्यों को आगामी नववर्ष की बधाई दी।
बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रदीप कुमार गुप्ता ने किया। जबकि मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक सम्पन्न होने पर सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आश्वस्त किया कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त हुए सुझावों का नियमानुसार पालन कराया जायेगा। बैठक का समापन राष्ट्रगान के गायन से हुआ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अरूणवीर सिंह, क्षेत्र पंचायत प्रमुख व जिला पंचायत सदस्यगण, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य, अधि.अभि. विद्युत मुकेश बाबू, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी तथा सदस्यगण मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *