बहराइच 31 दिसम्बर। जनपद के उद्यमियों, व्यापारियों एवं निर्यातकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। डीएम डॉ. चन्द्र ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद के उद्यमियों, व्यापारियों एवं निर्यातकों से सम्बन्धित जो भी समस्याएं आये उनका निस्तारण समय से किया जाय।
बैठक के दौरान औद्योगिक इकाईयों हेतु पृथक विद्युत फीडर की स्थापना के सम्बन्ध में अधि.अभि. विद्युत द्वारा बताया गया कि भूमि का चिन्हांकन के कार्यवाही प्रगति पर है। मेसर्स सूरजमल अनिल कुमार के मण्डी शुल्क छूट से सम्बन्धित प्रकरण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि शासन से इस सम्बन्ध में दिशा निर्देश प्राप्त कर तद्नुसार कार्यवाही की जाय। औद्योगिक व्यापारिक सुरक्षा फोरम अन्तर्गत शुभम केडिया से सम्बन्धित प्रकरण पर सुनवाई के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोज़गार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रगति में अपेक्षित सुधार लाया जाय।
बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग मोहन कुमार शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आई.ए.एस., पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, डी.सी. एन.आर.एल.एम. संजय सिंह, अभिहित अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, अधि.अधि. न.पा.परि. दुर्गेश्वर त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी डूडा संजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, उद्यमी अशोक मातनहेलिया, गौरी शंकर भानीरामका, विजय केडिया, बृजमोहन मातनहेलिया, संजय चिरानिया सहित अन्य उद्यमी, व्यापारी एवं निर्यातक मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






