बहराइच 31 दिसम्बर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु माह जनवरी के प्रथम शनिवार 01 जनवरी 2022 को तहसील महसी में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। शेष तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता सम्बन्धित उप जिलाधिकारी करेंगे।