रुपईडीहा बहराइच।रुपईडीहा कस्बे में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आज खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। आयोजन के पूर्व एक कार्यक्रम में जिला संघ चालक कृष्णानंद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हिन्दू समाज की एकता व हिन्दू समाज के उत्थान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार, स्वामी विवेकानंद व दयानंद सरस्वती से जुड़े संस्मरणों व उनके आध्यात्मिक दर्शन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख रूप से हिदुओं के रक्षाबंधन, गुरु पूर्णिमा, विजय दशमी, मकर संक्रांति नव वर्ष प्रतिपदा आदि को प्रमुखता से मनाता है। पर्वों के मनाये जाने का गूढ़ उद्देश्य बहुत बड़ा है। इन पर्वों को अपनाकर हिन्दू चरित्रवान, सुसंस्कारवान व व्यक्तित्व का धनी बनता है। इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक डॉ उमाशंकर वैश्य, जिला भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य रमेश कुमार अमलानी, भाजपा किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य अनुज सिंह, संतोष अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, रुपईडीहा मंडल भाजपा अध्यक्ष अजय मिश्र, कमल मदेशिया, शेर सिंह कसौंधन, राजीव अग्रवाल व भीमसेन मिश्र विद्यालय के सभी आचार्य व छात्र छात्राएं मौजूद रहे। खिचड़ी भोज के पूर्व एक स्वर से सभी ने भोजन मंत्र का उच्चारण किया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






