बहराइच 20 जनवरी। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सूचना विज्ञान केन्द्र में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में (ई.वी.एम) इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन व वीवी पैट का विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार प्रथम रेण्डमाइज़ेशन का कार्य किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी महेन्द्र, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आई.ए.एस. व न्यायिक सुभाष सिंह धामी, डिप्टी कलेक्टर प्रशिक्षु पी.सी.एस. अमन देओल, अधि.अभि. जल निगम सौरभ सुमन, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, एन.आई.सी. तकनीकी निदेशक एस.ए.एच. रिज़वी, भाजपा से रणविजय सिंह व श्रवण शुक्ला, सपा से ज़फरउल्लाह खॉ बन्टी, बी.एस.पी. से अजय गौतम व अशर्फी लाल गौतम, कम्युनिस्ट पार्टी से सिद्धनाथ श्रीवास्तव एडवोकेट, आर.एल.डी. से सईइ अहमद व कांग्रेस से नदीम अहमद मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






