रुपईडीहा बहराइच। जिला बांके पुलिस ने भारतीय क्षेत्र रुपईडीहा से बाइक से चांदी लेकर नेपालगंज जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रुपईडीहा कस्बे से वह व्यक्ति बाइक से पुलिस, कस्टम, एसएसबी बैरियरो को पार करते हुए नेपाल में पहुंच गया। यह अपने आप में सिद्ध करता हैं कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से कोई लेना देना नहीं है। बावजूद इसके नेपाली पुलिस भारतीय क्षेत्र से ले जाई जा रही स्मैक, नशीली दवाईयां व अन्य सामान पकड़ रही है। रुपईडीहा का भारी भरकम सुरक्षा एजेंसियों का अमला यदा कदा ही तस्करी का सामान व स्मैक आदि पकड़ कर अपनी पीठ थपथपाता रहता है। इसका जीता जागता उदाहरण है कि मंगलवार की शाम 1 बाइक नेपालगंज के चौल्लिका चौक पर जांच के दौरान रोकी गयी। इसमे 9 लाख रुपयों की चांदी बरामद हुई है। बाइक नम्बर यूपी 32 इ के 8196 को शंका के आधार पर इसे रोका गया। उस समय सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नम्बर 30 गण के एसआई बहादुर भाटक्षेत्री व गोविंद बिहारी शुक्ल अपने सहकर्मियों के साथ ड्यूटी कर रहे थे। जैसे ही इन लोगो ने बाइक रोकी। बाइक सवार बाइक खड़ी कर भाग खड़ा हुआ। उक्त जानकारी देते हुए आर्म्ड पुलिस फोर्स के एसपी जनकराज बस्नेत ने बताया कि जांच के दौरान जवानों ने 5 किलो 7 सौ 85 ग्राम की सिल्ली व 2 किलो 5 सौ 11 ग्राम के पायजेब, अंगूठियां व अन्य गहने बाइक में बरामद हुए। एसपी जनकराज बस्नेत ने अपनी यूनिट को बार्डर पर तस्करी के विरुद्ध कड़े निर्देश दिए हैं। इसीलिए भारतीय क्षेत्र से नेपाली कस्टम की चोरी का बीते 6 माह में करोड़ो का माल बरामद हुआ है। एसपी ने यह भी बताया कि हमने नेपालगंज के सुनचांदी व्यवसायी संघ में इसकी तौल कराई व इसकी शुद्धता की जांच भी कराई। पुलिस बल ने इसका मूल्यांकन भी संघ में कराया। संघ ने 8 लाख 67 हजार 7 सौ 15 ₹ की चांदी व 80 हजार ₹ की बाइक कुल मिलाकर 9 लाख 47 हजार 7 सौ 15 ₹ का सीजर किया। सभी रकम नेपाली मुद्रा में। बाइक व चांदी नेपालगंज कस्टम कार्यालय को सौप दी गयी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






