बहराइच 15 फरवरी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद में अवस्थित सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नियुक्त किये गये मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। निर्धारित किये गये कार्यक्रम के अनुसार स्व. ठाकुर हुकम सिंह किसान पी.जी. कालेज बहराइच में 17 से 20 फरवरी 2022 तक 02 पालियों में मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है। प्रथम पाली के लिए प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 01ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली के लिए अपरान्ह 02ः00 बजे से अपरान्ह 05ः00 बजे तक प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए निर्धारित किये गये रोस्टर की जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 17 फरवरी को प्रथम पाली में नियुक्त पोलिंग पार्टी संख्या 01 से 454 तक व द्वितीय पाली में पोलिंग पार्टी संख्या 455 से 908 तक, 18 फरवरी को प्रथम पाली में पोलिंग पार्टी संख्या 909 से 1362 तक व द्वितीय पाली में पोलिंग पार्टी संख्या 1363 से 1816 तक, 19 फरवरी को प्रथम पाली में पोलिंग पार्टी संख्या 1817 से 2270 तक तथा द्वितीय पाली में पोलिंग पार्टी संख्या 2271 से 2724 तक तथा 20 फरवरी को प्रथम पाली में पोलिंग पार्टी संख्या 2725 से 3162 तक तथा द्वितीय पाली में प्रशिक्षण से वंचित रहे छूटे हुए तथा रिप्लेस कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण के लिए अवर अभियन्ता स्तर के 92 मास्टर ट्रेनर्स को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






