बहराइच 16 फरवरी। प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग, आकाश दीप बधावन ने बताया कि कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग बहराइच में अग्निकाल-2022 (15 फरवरी 2022 से 30 जून-2022 तक) में आग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण करने एवं अग्निकाण्ड की सूचना प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रभागीय वनाधिकारी वन्य जीव प्रभाग के कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
डीएफओ श्री बधावन ने बताया कि नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 05252-232498 एवं डीएफओ कतर्नियाघाट के सी०यू०जी० नम्बर 7839435102 पर अग्निकाण्ड से सम्बन्धित सूचना दे सकते है। नियंत्रण कक्ष राउण्ड द क्लाक संचालित रहेगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






