बहराइच 20 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए संचालित अभियान के पश्चात 08 फरवरी 2022 की स्थिति के अनुसार जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 2559769 है। जिसमें से पुरूष 1352958, महिला 1206648 जबकि अन्य की संख्या 163 है।
जनपद में विधानसभावार निर्वाचन क्षेत्रों की बात की जाय तो 282-बलहा (अ.जा.) में कुल मतदाताओं की संख्या 362505 है जिसमें से पुरूष मतदाता 192429, महिला 170069 जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 07 है। वि.स.नि.क्षेत्र 283-नानपारा में में कुल मतदाताओं की संख्या 343793 है जिसमें से पुरूष मतदाता 181748, महिला 162029 जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 16 हैं। वि.स.नि.क्षेत्र 284-मटेरा में कुल मतदाताओं की संख्या 342131 है जिसमें से पुरूष मतदाता 180353, महिला 161755 जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 23 है। वि.स.नि.क्षेत्र 285-महसी में कुल मतदाताओं की संख्या 339322 है जिसमें से पुरूष मतदाता 179604, महिला 159695 जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 23 है। वि.स.नि.क्षेत्र 286-बहराइच में कुल मतदाताओं की संख्या 391634 है जिसमें से पुरूष मतदाता 206418, महिला 185177 जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 39 है। वि.स.नि.क्षेत्र 287-पयागपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 389810 है जिसमें से पुरूष मतदाता 205975, महिला 183794 जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 41 है तथा वि.स.नि.क्षेत्र 288-कैसरगंज में कुल मतदाताओं की संख्या 390574 है जिसमें से पुरूष मतदाता 206431, महिला 184129 जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 14 है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






