बहराइच 04 फरवरी। वर्ष 2022 में जनपद न्यायालय बहराइच व ग्राम न्यायालयों में 04 अक्टूबर 2022 को दुर्गा नवमी तथा 10 अक्टूबर 2022 को बाबावफात (12 रवीउल-अव्वल) का स्थानीय अवकाश रहेगा।
जनपद न्यायाधीश की ओर से जारी प्रशासनिक आदेश में यह भी जानकारी दी गयी है कि वर्ष 2022 में 10 अप्रैल को राम नवमी, 10 जुलाई को बकरीद, 02 अक्टूबर को गॉधी जयन्ती व 25 दिसम्बर 2022 को क्रिसमस का अवकाश रविवार होने के कारण इनके एवज़ में 19 मार्च को होली, 12 अगस्त को रक्षा बन्धन, 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा तथा 27 अक्टूबर को भाईदूज के अवसर पर अवकाश रहेगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






