रुपईडीहा बहराइच। नानपारा विधानसभा 283 में भाजपा समर्पित अपना दल (एस) के प्रत्याशी राम निवास वर्मा की जीत पर ब्लांक नवाबगंज के कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर जुलूस निकालकर जश्न मनाया।
भारत नेपाल सीमावर्ती कस्बा रुपईडीहा में ब्लाक प्रमुख नवाबगंज जे पी सिंह के नेतृत्व में दोनों संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस बाबागंज से निकाला गया।यह जुलूस रुपईडीहा कस्बे में विभिन्न मार्गों से भ्रमण करने के पश्चात वापस बाबागंज की ओर चला गया।
इस जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने योगी मोदी जिंदाबाद, बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। पिछली दो बार से नानपारा विधानसभा सीट पर काबिज माधुरी वर्मा को लगभग 12372 के मतों से हराकर इस बार अपना दल के प्रत्याशी राम निवास वर्मा ने विजय पताका लहराया है। इस संबंध में अपना दल के मीडिया सलाहकार श्याम कुमार मिश्रा ने यहां पत्रकारों को बताया कि योगी और मोदी के किए गए विकास के कार्य ,राशन प्रणाली , बिजली तथा प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार व नारी सम्मान आदि मुद्दों पर जनता ने अपनी मुहर लगाई। श्याम कुमार मिश्रा ने कहा आने वाले दिनों में इस सीमावर्ती रुपईडीहा कस्बे का विकास कर यहां की मूलभूत सुविधाओं को दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पंडित भीमसेन मिश्रा,मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र,जिला कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार अमलानी,विजय सिंह,किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अंकुर त्रिपाठी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे ।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






