रुपईडीहा बहराइच। श्री श्याम निशान उत्सव समिति रुपईडीहा की ओर से फाल्गुन एकादशी पर तीन दिवसीय श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन रुपईडीहा धर्मशाला में किया गया था। कस्बे में विभिन्न कार्यक्रमों के बाद सोमवार की सुबह 6 बजे श्री श्याम निशान पद यात्रा स्थानीय धर्मशाला से निकल कर नानपारा की ओर रवाना की गई। इस श्याम निशान पद यात्रा में महिलाएं,युवा,बच्चे बुज़ुर्ग हाथों में निशान उठाये हुये थे। रुपईडीहा कस्बे के धर्मशाला से शुरू हुई इस पद यात्रा के स्वागत के लिए जगह जगह स्टाल लगे हुए थे। जहां श्याम भक्तों के लिए जल पान की व्यवस्था की गई थी। इस यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी रुपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी स्वयं पद यात्रा करते हुऐ दिखाई दिए। इनके साथ ही हेड कांस्टेबल महेश सिंह धाकड़ी, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार गुप्ता सहित दर्जनों पुलिस कर्मी इस पद यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में शामिल रहे। इस पद यात्रा में अनिल कुमार अग्रवाल, बलराम मिश्रा, रतन कुमार अग्रवाल, मनीराम शर्मा सहित सैकड़ों संख्या में श्याम भक्त शामिल रहे। इस संबंध में श्याम परिवार रुपईडीहा के सुशील बंसल ने बताया कि रुपईडीहा से नानपारा श्याम धाम की दूरी लगभग 20 किलोमीटर से भी अधिक है। लेकिन श्याम भक्त बड़ी उत्साह और उल्लास के साथ इस पद यात्रा में नाचते गाते चलते रहते हैं। इस वर्ष बलहा ब्लाक प्रमुख भी इस निशान पद यात्रा में शामिल होने के लिए अपने साथियों के साथ शामिल हुए।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






