Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Monday, June 8, 2026 3:37:02 PM

वीडियो देखें

सेवामित्र व सेवाप्रदाता सेवायोजन कार्यालय में उपलब्ध करायें अपना अभिलेख

सेवामित्र व सेवाप्रदाता सेवायोजन कार्यालय में उपलब्ध करायें अपना अभिलेख

बहराइच 16 मार्च। उ.प्र. सरकार द्वारा प्रदेश में सेवा क्षेत्र के आर्थिक विकास को बल देने हेतु सेवामित्र पोर्टल यूपी डाट जीओवी डाट इन का विकास किया गया है। यह पोर्टल सेवायोजन विभाग उ.प्र. सरकार द्वारा संचालित है जिसका उद्देश्य सेवाप्रदाता (सर्विस प्रोवाइडर) और यूजर/कस्टमर/क्लाइन्ट (उपभोक्ता) को एक प्लेटफार्म पर लाना है जिसमें यूजर/क्लाइन्ट को अपने रोजमर्रा सम्बन्धी कार्याे यथा पेन्टिंग, फिटिंग, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, ए.सी. रिपेयर, टी.वी. मैकैनिक, पैथालॉजी जैसे 27 प्रकार की सेवाओं के लिये सेवा प्रदाताओं का वृहद डाटाबेस सेवामित्र पोर्टल पर मिल सकेगा। वही दूसरी ओर सेवाप्रदाता को भी पोर्टल के माध्यम से नियमित रूप से उपभोक्ता द्वारा सृजित मांग के अनुरूप कार्य मिलता रहेंगा।
सेवायोजन विभाग, उ.प्र. सेवामित्र पोर्टल को जन-सामान्य में लोकप्रिय बनाने हेतु उक्त का प्रचार-प्रसार नियमित तथा व्यापक रूप से करेगा। जनपद बहराइच के ऐसे समस्त सेवाप्रदाता जिनके द्वारा आम जनमानस को उनके द्वार पर ही सेवाये उपलब्ध करायी जा रही है, अपने फर्म/सेवा से सम्बन्धित अभिलेख किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय, बहराइच में उपलब्ध करा दे, जिससे कि उनको भी सूचीबद्ध कर पंजीकरण हेतु प्रेषित किया जा सकें अथवा उक्त पोर्टल सेवामित्र पोर्टल यूपी डाट जीओवी डाट इन पर सेवाप्रदाता/सेवामित्र के रूप में स्वयं भी पंजीकरण कर सकते हैं।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *