रुपईडीहा बहराइच। देश के प्रसिद्ध भक्ति गायक वेद प्रकाश शुक्ला का लखनऊ के मेडिकेयर हॉस्पिटल में बुधवार को निधन हो गया। वे लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। श्री शुक्ला रुपईडीहा कस्बे के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार रुपईडीहा के चकियारोड स्थित समसान घाट पर कर दिया गया। बताया जाता है कि वे लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। इधर 10 दिनों से उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें लखनऊ के मेडिकेयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार को रात में तकरीबन 11:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। स्वभाव से मृदुभाषी तथा बेबाक व्यक्तित्व के धनी गीतकार के निधन पर उन्हें जानने वाले लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई । रुपईडीहा क्षेत्र के लोगों ने प्रसिद्ध भजन गायक वेद प्रकाश शुक्ला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रूपईडीहा के लोगो ने कहा कि प्रसिद्ध भजन गायक वेद प्रकाश शुक्ला जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोक संतप्त परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा उनके दिव्य सूर हमेशा हमारे बीच गूंजते रहेंगे। उनके भजन सदाय हमारी स्मृति में रहेंगे। वेद प्रकाश शुक्ला देश भक्ति गीतों के लिए जाने-जाते थे । उन्होंने भोजपुरी में कई हिट गानों को आवाज दी है। उनके अंतिम संस्कार में रुपईडीहा क्षेत्र के साथ साथ नेपालगंज से भारी संख्या में लोग शामिल रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






