रुपईडीहा बहराइच। थाना रुपईडीहा पुलिस ने 1 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को वरिष्ठ उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह,हेड कांस्टेबल महेश सिंह,कांस्टेबल वीरेंद्र गुप्ता आदि सिपाहीयों के साथ रात में गश्त कर रहे थे। तभी रुपईडीहा क्षेत्र के केवलपुर मोड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया जिसे रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम गगांजा बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान दिनेश कुमार दीक्षित पुत्र रामफल दीक्षित निवासी ग्राम नई बस्ती केवलपुर थाना रुपईडीहा के रूप में हुई है। को पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार रूपये आंकी गई है । जिसके संबंध में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया।
1 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
