बहराइच 25 मार्च। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित परिषदीय परीक्षा 2022 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन सम्पादित कराने हेतु परीक्षा केन्द्रवार स्टेटिक मजिस्ट्रेट्स एवं सेक्टरवार सेक्टर मजिस्ट्रेट्स की तैनाती की गयी थी और निर्देशित किया गया था कि प्रत्येक स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा प्रारम्भ होने के 01 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होकर पूरी परीक्षा अवधि में समस्त कक्षों का सतत् निरीक्षण करते रहेगें। सेक्टर मजिस्ट्रेट्स परीक्षा अवधि में अपने-अपने सेक्टर में अवस्थित परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहते हुए परीक्षा पूर्णरूप से शुचितापूर्ण, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पादित करायेगें।
तहसील कैसरगंज के फातिमा गर्ल्स इ०का० जरवल कस्बा, मदनी इण्टर कालेज चकपिहानी व राजकीय इं०का० चकसौगहना, तहसील नानपारा के मिश्री लाल कमला देवी इ०का० पिपरीमाफी, तहसील सदर के जी०डी० खन्ना प्रमोदिनी खन्ना उ०मा०वि०, शहनेवाजपुर, तहसील मोतीपुर के अनीता मौर्या उ०मा०वि० खादिया नैनिहा पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट्स के अनुपस्थित पाये जाने पर सम्बन्धित से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









