बहराइच 28 मार्च। प्रभारी जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा वर्ष 2022 में अधीनस्थ न्यायालयों के लिए निर्गत अवकाश सूची में निहित निर्देशानुसार जनपद न्यायालय, बहराइच में 19 मार्च 2022 को होली का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। उक्त तिथि को उच्च न्यायालय द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने के कारण जिला बार एसोसियेशन, बहराइच द्वारा पूर्व में 19 मार्च 2022 को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए 08 नवम्बर 2022 को गुरु नानक जयन्ती/कार्तिक पूर्णिमा का स्थानीय अवकाश घोषित किये जाने का अनुरोध किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिला बार एसोसियेशन, बहराइच द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के आधार पर 10 अपै्रल 2022 को राम नवमी के अवकाश के एवज में 19 मार्च 2022 को पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर 08 नवम्बर .2022 मंगलवार को गुरु नानक जयन्ती/कार्तिक पूर्णिमा का स्थानीय अवकाश जनपद न्यायालय एवं ग्राम न्यायालय नानपारा व महसी में घोषित किया जाता है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






