आपत्तिजनक टिप्पणी के एतराज करने वाले को एडमिन ने दी धमकी
रुपईडीहा बहराइच। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा बाबागंज में माँ राजेश्वरी जनसेवा ट्रष्ट के नाम से एक संस्था का कार्यालय, ट्रष्ट संचालक शिवपूजन सिंह द्वारा चलाया जा रहा है। उस ट्रष्ट के माँ राजेश्वरी जनसेवा GRP- 2 व्हाट्सएप ग्रुप में काफी लोग जुड़े हुये हैं। ग्रुप में जुड़ा एक व्यक्ति द्वारा मुस्लिम समाज के पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मैसेज पोष्ट कर दिया। मैसेज के पोष्ट होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। गुरुवार को सुबह ग्राम भवनियापुर थाना रुपईडीहा निवासी अमित कुमार सिंह द्वारा माँ राजेश्वरी जनसेवा GRP2 व्हाट्सएप ग्रुप पर मुस्लिम समाज के पैगंबर मोहम्मद साहब की शान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोष्ट कर दिया। इस आपत्तिजनक पोस्ट को जब समाज के लोगों ने देखा तो आक्रोश फैल गया। लेकिन प्रशासन इसके प्रति काफी लापरवाही बरतने में कोई कसर नही छोड़ा चूँकि ग्रुप में प्रशासनिक अधिकारी के अलावा एलआईयू के लोग भी जुड़े हुये हैं। ट्रष्ट संचालक व ग्रुप एडमिन शिवपूजन सिंह आपत्तिजनक पोष्ट करने वाले व्यक्ति को पूर्ण संरक्षण में पोष्ट पर एतराज जता कर ग्रुप से लेफ्ट होने वाले सदस्य को उल्टे मुकदमे में फंसाने की खुलेआम धमकी दे डाली। जिससे लोगों में काफी रोष व्याप्त है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






