बहराइच 12 अप्रैल। केन्द्रीय राज्यमंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय भारत सरकार डॉ. संजीव कुमार बालियान का 13 अप्रैल 2022 को जनपद आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. बालियान 14 अप्रैल 2022 को जिले के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे, मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता, विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण, विकास गतिविधियों से जुड़े हुए स्वयं सहायता समूहों व गैर सरकारी संगठनों के साथ बैठक करेंगे। डॉ. बालियान 15 अप्रैल 2022 को जनपद बहराइच से प्रस्थान कर जायेंगे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






