बहराइच 14 अप्रैल। जिला क्रीड़ाधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा एक जिला एक खेल खेलो इण्डिया सेन्टर योजनान्तर्गत जनपद बहराइच के लिए बैडमिन्टन खेल का निर्धारण किया गया है। इस सम्बन्ध में शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के क्रम में खेलो इण्डिया सेन्टर संचालित किये जाने हेतु मानदेय के आधार पर बैडमिन्टन खेल से सम्बन्धित प्रशिक्षक को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु चयनित किया जाना है। चयनित प्रशिक्षक को अधिकतम रू0 25000 प्रतिमाह देय होगा।
खेलो इण्डिया सेन्टर संचालित किये जाने हेतु मानदेय के आधार पर बैडमिन्टन खेल से सम्बन्धित उन्हीं प्रशिक्षक का चयन किया जायेगा,जो राष्ट्रीय/अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के पूर्व खिलाडी हो तथा गत चैम्पियन खिलाडी को वरीयता प्रदान की जायेगी। (यहॉ राष्ट्रीय स्तर से आशय प्रदेश की टीम की ओर से राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप मंे भाग लेने वाले खिलाड़ियों से है)उक्त चयन मे देश के किसी भी प्रदेश का खिलाडी भाग ले सकते है, जो मानक के अनुरूप हो। यह भी अवगत कराना है, कि आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए।
बैडमिन्टन खेल के खेलो इण्डिया सेन्टर संचालनार्थ इच्छुक खिलाड़ी किसी भी कार्य दिवस में 25 अपै्रल 2022 तक इन्दिरा गांधी स्पोटर््स स्टेडियम बहराइच में आवेदन पत्र जमा कर सकते है। आवेदन पत्र भरे जाने की अन्तिम तिथि 25 अपै्रल 2022 के सायं 5ः00 बजे के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नही किया जायेगा। खिलाडी को अपने शैक्षिक एवं खेल योग्यता सम्बन्धी प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा जो स्व प्रमाणित किया हो। अपूर्ण आवेदन पत्र को किसी भी दशा में स्वीकार नही किया जायेगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






