रुपईडीहा बहराइच। स्थानीय पुलिस ने एक अपहृता को सकुशल बरामद कर तथा अपहरणकर्ता को भी आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मेरे
नेतृत्व में उ0नि0 प्रेमचन्द यादव, कां० वरदान कुमार सिन्हा, अशोक पाल, महिला कांस्टेबल अंजली शुक्ला व महिला कांस्टेबल शची पटेल के द्वारा आज 17 अप्रैल को समय 11.00 बजे जैतापुर गांव नहर पुलिया से अभियुक्त राज चक्रवर्ती पुत्र रामआसरे निवासी दशहराबाग दा0 केवलपुर कस्बा रूपईडीहा थाना रुपईडीहा को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । इस संबंध में थाना रूपईडीहा बहराइच पर मु0अ0सं0 105/2022 धारा 363/366 भादवि पंजीकृत है। संबंधित अभियुक्त राज चक्रवर्ती को जेल भेजा गया ।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






