Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, October 24, 2026 11:43:28 PM

वीडियो देखें

सीएचसी चित्तौरा, तेजवापुर व फखरपुर में आयोजित हुआ स्वास्थ्य मेला

सीएचसी चित्तौरा, तेजवापुर व फखरपुर में आयोजित हुआ स्वास्थ्य मेला

बहराइच 20 अप्रैल। आजादी का अमृत मोहत्सव अन्तर्गत जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 18 से 23 अप्रैल तक आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेले की श्रृंखला अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तेजवापुर में विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, चित्तौरा में सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल तथा फखरपुर में सांसद कैसरगंज बृज भूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित हुए स्वास्थ्य मेले के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से सम्बन्धित विभिन्न सेवाएं जैसे मातृ शिशु कल्याण, टीकाकरण, परिवार नियोजन, संचारी एवं गैर संचारी रोगों से सम्बन्धित सेवाएं, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत, जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड व डिजिटल स्वास्थ्य आईडी कार्ड बनवाये गये। स्वास्थ्य मेले के अवसर पर जहॉ आये हुए लोगों को स्क्रीनिंग/परीक्षण, औषधि एवं जांच की सुविधा प्रदान की गयी साथ ही अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत पात्र लोगों को चश्में, सहायक उपकरण का वितरण किया तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों को अन्न प्रासन्न भी कराया गया। उल्लेखनीय है कि 21 अप्रैल 2022 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जायेगा।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *