Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, October 24, 2026 10:05:12 PM

वीडियो देखें

मोबाइल क्रय केन्द्रों के माध्यम से अपने गॉव में उपज बेच सकेंगे किसान किसानों के द्वार पहुॅचेगा क्रय केन्द्र

मोबाइल क्रय केन्द्रों के माध्यम से अपने गॉव में उपज बेच सकेंगे किसान किसानों के द्वार पहुॅचेगा क्रय केन्द्र

बहराइच 04 मई। रवी विपणन वर्ष 2022-23 में मूल्य समर्थन योजना अन्तर्गत गेंहूँ के राजकीय क्रय को बढ़ाये जाने के उद्देश्य से मोबाइल गेहूँ क्रय केन्द्रों के माध्यम से जनपद में गेंहूँ क्रय किये जाने के सम्बन्ध में सोमवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी मनोज, उप जिलाधिकारीगण, प्रबन्धक (खरीद) भारतीय खाद्य निगम, क्रय एजेन्सियों के जिला प्रबन्धक, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी/विपणन निरीक्षक व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मोबाइल गेहूँ क्रय केन्द्र की व्यवस्था के बारे में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाय ताकि जिले के किसानों को अपने गॉव में ही उपज बिक्री की सुविधा का लाभ उठा सकें। डीएम ने बताया कि शासन द्वारा दी गयी व्यवस्था के तहत क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं एवं ग्राम प्रधानों से वार्ता की जायेगी तथा जिस ग्राम में ट्रक लोड गेहूँ क्रय की सम्भावना हो वहाँ मोबाइल क्रय केन्द्र के माध्यम से पंचायत भवन में गेहूँ क्रय किया जायेगा तथा वहीं से क्रय गेंहूँ भारतीय खाद्य निगम से सम्बद्ध डिपो पर गेंहूँ प्रेषित किया जायेगा।
क्रय केन्द्र प्रभारी मोबाइल क्रय के माध्यम से खरीद की तिथि से ग्राम प्रधान एवं सम्बन्धित उचित दर विक्रेता को सूचित करेंगे तथा ग्राम प्रधान/उचित दर विक्रेता गाँव में स्थित किसानों को मोबाइल टीम के आने की सूचना गाँव के किसानों को पूर्व में उपलब्ध करायेंगे। मोबाइल क्रय केन्द्र का संचालन करने वाली टीम सम्बन्धित गांव के सार्वजनिक स्थल यथा-पंचायत भवन, उचित दर विक्रेता की दुकान पर गेंहूँ क्रय सम्पादित करेंगी।
डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्रय केन्द्र प्रभारियों के नाम एवं मोबाइल नम्बर का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाय ताकि उत्पादक क्षेत्र के किसान स्वयं भी केन्द्र प्रभारी से सम्पर्क कर मोबाइल क्रय केन्द्र की सुविधा का लाभ प्राप्त कर सके। डीएम ने गेहूॅ क्रय व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों, क्रय एजेन्सियों के जिला प्रभारियों को निर्देश दिया कि सभी इच्छुक किसानों को शासन की मंशानुरूप मोबाइल क्रय केन्द्र की सुविधा का लाभ दिलायें जिससे गेहूॅ खरीद के लिए निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जा सके।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *