रुपईडीहा बहराइच। स्थानीय पुलिस ने गैगगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित एक वारण्टी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। वह काफी समय से फरार चल रहा था। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को उप निरीक्षक सन्तोष सिंह,हेड कांस्टेबल कन्हैयालाल दूबे,कांस्टेबल अविनाश कुशवाहा के द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा जारी यूपी गैंगगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी मुस्लिम रायनी पुत्र जमील निवासी सुजौली थाना रुपईडीहा को मुखबिर की सूचना पर उसके घर पर छापा मारकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






