रुपईडीहा बहराइच। रुपईडीहा कस्बे के टंडन राईस मील में स्थित यादव वस्त्रालय में दो नेपाली महिला बैठी थी तभी डायल 112 नम्बर में कार्यरत एक मोछ वाला सिपाही पहुचा। सिपाही ने पहले दोनों नेपाली महिलाओं की तलाशी लिया। कुछ नजायज सामान न मिलने पर उसने दोनों नेपाली महिलाओं को जूतो से पिटाई कर दी। जिससे दोनों नेपाली महिलाओं सेन्ट्रल बैंक चौराहे पर आकर जोर जोर से रोने चिल्लाने लगी। देखते ही देखते काफी भीड़ इकट्ठा हों गयी।
इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अर्चना केसी व बीना डांगी निवासिनी नेपाल के बांके जिले के अंतर्गत नेपालगंज वार्ड नम्बर दो घरवारी टोल ने बताया कि हम दोनो के पति नहीं है। हम लोग घर का सामान लेने के लिए रुपईडीहा आये थे। शाम को लगभग 7: हम दोनों टंडन राईस मील में स्थित यादव वस्त्रालय में बैठे थे तभी एक मूंछ वाला सिपाही जो 112 नम्बर में है। यादव की दूकान पर पहुंच। और हम दोनों की झोले की तलाशी ली। हम लोगों के पास कुछ नहीं था। सिपाही ने कहा कि तुम लोग यहां क्यों आयी हो हम लोगों ने घर का सामान लेने आयी थी। तभी सिपाही ने हम लोगों को जूतो व हाथो से बुरी तरह पिटाई कर दिया। दोनो नेपाली महिलाओं ने केवल इतना बताया कि हम लोगों को उक्त सिपाही का नाम नहीं जानती। इतना मालूम है कि यह मूंछ वाला सिपाही डायल 112 में है। सिपाही दोनो नेपाली महिलाएं रोती हुई नेपालगंज की ओर चली गई।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






