बहराइच 30 मई। जनपद बहराइच के थाना मोतीपुर अन्तर्गत नैनिहा मण्डी के निकट रविवार को हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से कर्नाटक राज्य के मा. मुख्यमंत्री श्री बसवराज बोम्मई जी द्वारा वार्ता की गयी। माननीय मुख्यमंत्रियों के बीच हुई वार्ता के क्रम में प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र तथा अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश अवस्थी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को जहॉ महर्षि बालार्क चिकित्सालय बहराइच में बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है वहीं सड़क दुर्घटना में मृत 08 व्यक्तियों, घायलों एवं मृतकों के 05 परिजनों/सहयोगियों तथा उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज हुए 04 घायलों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शासकीय व्यय पर वायुयान के माध्यम से उनके गन्तव्य तक पुहॅचाया गया है।
उल्लेखनीय है कि 29 मई को हुई सड़क दुर्घटना में विट्टल पुत्र अम्बारया उम्र लगभग 37 वर्ष, जगदम्बा उर्फ जगदेवी पत्नी छेवनी उम्र लगभग 52 वर्ष, मनमथ पुत्र मरकप्पा उर्फ मारूती उम्र लगभग 36 वर्ष, अनिल पुत्र विजय कुमार उम्र लगभग 30 वर्ष, संतोष पुत्र काशीनाथ उम्र लगभग 32 वर्ष, शशिकला पत्नी राज कुमार उम्र लगभग 38 वर्ष, सरस्वती पत्नी जगन्नाथ उम्र लगभग 47 वर्ष व शिवानी पत्नी अनिल कुमार पुत्री जगन्नाथ उम्र लगभग 25 वर्ष की मृत्यु हो गयी थी।
सड़क दुर्घटना में 08 लोग घायल हुए थे जिन्हे उपचार के लिए महर्षि बालार्क चिकित्सालय बहराइच में भर्ती किया गया था। प्राथमिक उपचार के उपरान्त दीपिका पुत्री संतोष उम्र लगभग 13 वर्ष, भूमिका पुत्री संतोष उम्र लगभग 15 वर्ष, इशानवी पुत्री स्व. अनिल कुमार उम्र लगभग 02 वर्ष व संगमा पत्नी विजय कुमार उम्र लगभग 50 वर्ष को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि 04 घायलों बेवावती उम्र लगभग 55 वर्ष, सुजाता पत्नी संतोष उम्र लगभग 34 वर्ष, संगमा पत्नी शिव कुमार उम्र लगभग 35 वर्ष व शीतल पत्नी मनोज उम्र लगभग 22 वर्ष का उपचार महार्षि बालार्क चिकित्सालय में चल रहा है।
सड़क दुर्घटना में मृतकों एवं घायल व्यक्तियों के सहयोगियों सूर्यकान्त पुत्र राम शेट्टी तुगावन उम्र लगभग 47 वर्ष, काशीनाम पुत्र शिव राय उम्र लगभग 62 वर्ष, शिव कुमार पुत्र बसप्पा पाटिल उम्र लगभग 51 वर्ष, अशोक कलगोण्डा पुत्र अनप्पा कलगोण्डा उम्र लगभग 48 वर्ष व मल्लिकार्जुन पुत्र श्रीमन्थ उम्र लगभग 31 वर्ष को प्रदेश सरकार की ओर से शासकीय खर्च पर उनके गृह स्थान पर भेजा गया है।
सड़क दुर्घटना के सभी मृतकों, उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज हुए घायल व्यक्तियों तथा दुर्घटना के उपरान्त मृतकों एवं घायलों के सहयोगियों को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के क्रम में वायुयान द्वारा हैदराबाद/बीदर भेजने की व्यवस्था शासकीय व्यय पर की गयी। जनपद में भर्ती घायलों के लिए समुचित उपचार कराया जा रहा है साथ ही घायलों के परिजनों के भी रहने, खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की गयी है। घायलों के स्वस्थ्य होने पर इन्हें भी शासकीय व्यय पर उनके गृह स्थान भेजने की व्यवस्था भी की जायेगी। सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों को त्वरित उपचार एवं मृतकों एवं उनके परिजनों को वायुयान द्वारा गन्तव्य स्थल पर भेजने की व्यवस्था के लिए कर्नाटक सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया गया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






